जिलाधिकारी ने बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुये व्यापक टेस्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये!

SHARE:

:- ऋषिकेश की रिपोर्ट

जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की स्थिति को देखते टेस्टिंग को और भी व्यापक रूप से सुनिश्चित कराने का निदेश दिया है । बिहारशरीफ के हरदेव भवन जिला पदाधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि अधिकांश एक्टिव लोग होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। इन सभी लोगों को ससमय मेडिकल किट उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया है। मेडिकल किट डाक विभाग के माध्यम से भी सीधा होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को भेजने की कार्रवाई राज्य स्तर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि रेल फैक्ट्री हरनौत में 14 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहाँ के सभी कर्मियों की टेस्टिंग कराई जाएगी। इसके लिये विशेष शिविर लगाया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने 15 से 18 आयुवर्ग के बच्चों के कोविड टीकाकरण में तेजी लाने का भी निदेश दिया है। नालंदा जिला में कुल 60 एक्टिव केस पाए गए हैं। इनमें से नालंदा जिला के 28 तथा अन्य जिलों के 32 मामले हैं।

Join us on:

Leave a Comment