एसएसपी ने खुद संभाला कमान रात्रि में चलाया रोको टोको अभियान!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

नये पुलिस कप्तान की मेहनत अगर रंग लाती है तो एक बार फिर शहर के लोग सुकून से सोएंगे और अपराधियों की नींद हराम हो जाएगी। इसकी एक बानगी मंगलवार की देर रात में देखने को मिली जब सीनियर एसपी बाबूराम के नेतृत्व में भागलपुर रेलवे स्टेशन चौक पर एक साल बाद फिर से रोको टोको अभियान चलाया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच की गई और मास्क नहीं पहनने वालों का चालान भी काटा गया। एसएसपी ने स्टेशन चौक और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली और दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में रोको टोको अभियान बहुत ही कारगर है और इसे शहर में सख्ती से चलाया जाएगा। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे दुकानदारों को सीसीटीवी लगाने के लिए प्रेरित करें और जहां लगे हैं उसकी रिकॉर्डिंग क्वालिटी भी चेक करें। बता दें कि बिहार में पहली बार भागलपुर के तात्कालीन सीनियर एसपी आईपीएस मनोज कुमार की पहल पर 2017 में रोको-टोको अभियान की शुरुआत भागलपुर में की गई थी। अभियान के बाद जिले में अपराध का ग्राफ काफी गिर गया था और अपराधियों में पुलिस का खौफ दिखता था। 2020 में तत्कालीन सीनियर एसपी आशीष भारती के जाने के बाद ये अभियान धीमा पड़ गया था, जिसे सीनियर एसपी फिर से शुरु कर रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment