गोल्ड कप कबड्डी के फाइनल में पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष!

SHARE:

:- अमित सिंह की रिपोर्ट

पटना : मोकामा के औंटा में 3 से पांच जनवरी तक हो रहे राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट का आज आखरी दिन था।औंटा का शीला उच्च विद्यालय का मैदान गवाह रहा बिहार के स्टार कबड्डी खिलाड़ियों के प्रदर्शन का। शुरुआती दो दिनों तक चले लीग मैचों के बाद आज आखिरी दिन कबड्डी टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले का दिन रहा। जिस दौरान कुल 2/2 सेमी फाइनल मैचों के बाद दोनो वर्गो के फाइनल मुकाबला खेला गया।
पहला फाइनल मुकाबला पुरुष वर्ग में मेजबान पटना और ईस्ट सेंट्रल रेलवे हाजीपुर के बीच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में मेजबान पटना ने ईसीआर हाजीपुर कड़ी टक्कर दी। लेकिन अंत में खिताब पर कब्ज़ा ईसीआर हाजीपुर ने किया।
वहीं दूसरा फाइनल मुकाबला महिला वर्ग का मेजबान पटना और ईस्ट सेंट्रल रेलवे हाजीपुर के बीच हुआ। इस मुकाबले में ईसीआर हाजीपुर में आसानी से मेजबान पटना की टीम को धराशाई कर दिया और खिताब पर अपना कब्जा जमाया।
इस तीन दिवसीय कब्बडी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहे। इस मौके पर पहुंचे विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में आयोजकों को इस तरह के आयोजन करने को लेकर काफी सराहना की। इसके बाद पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें महिला और पुरुष विजेता टीमों को विधानसभा अध्यक्ष ने विजेता ट्रॉफी प्रदान किया। जबकि उपविजेता ट्राफी सामाजिक कार्यकर्ता देवनारण सिंह ने प्रदान किया। वही इस मौके पर पूर्व तेघड़ा विधायक विरेंद्र कुमार, औटा पंचायत के पूर्व मुखिया सुबोध कुमार, दरियापुर पंचायत के मुखिया शीलेंद्र कुमार, मोकामा प्रखंड प्रमुख भवेंद्र कुमार समेत अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पुरुष वर्ग में बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट ईस्ट सेंट्रल रेलवे हाजीपुर के खिलाड़ी प्रवेश को मिला जबकि महिला वर्ग में बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पटना की कोमल यादव को दिया गया।
पूरे खेल के दौरान पूरा मैदान दर्शकों से खचा खच भरा रहा। आज पूरे दिन दर्शकों का मनोरंजन खिलाड़ियों ने भरपूर किया। विजेता टीम के कप्तान ने आयोजन कर्ताओं और स्थानीय लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Join us on:

Leave a Comment