धीरज शर्मा की रिपोर्ट
पुलिस बनकर अपराधियों ने व्यवसाई की छिनतई 12 घंटे के बाद पुलिस ने लूट के सम्मान के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस का झांसा देकर नाथनगर के नरगा चौक पर सब्जी व्यवसायियों से मोबाइल और पैसे लूट के मामले में पुलिस ने बारह घंटे के बाद ही अपराधियों को धर दबोचा. आपको बता दें कि 4 जनवरी को नाथनगर के सब्जी व्यवसायी दयानंद मंडल, विपीन मंडल और धनेश्वर मंडल से अपराधियों ने अपने आपको पुलिस बताकर उनसे मोबाइल और रुपए लूट लिए थे. सीनियर एसपी बाबूराम ने बताया एएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्परित कार्रवाई करते हुए लूट के सामान के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में मुंगेर बरियारपुर का दीपक यादव, साहिबगंज का धीरज यादव तथा मधुसुदनपुर के सुमित कुमार यादव को लूट में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तीनों अपराधियों के खिलाफ अलग अलग थानों कई मामले भी दर्ज हैं.




