ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
सांसद सुनील सोरेन के आवास पर साफा होड़ धर्म गुरुओं को अंग वस्त्र एवं कंबल देकर किया गया सम्मानित
वनबासी कल्याण परिषद दूमका तथा आशा फाउंडेशन की ओर से सांसद आवास पर मनाया गया सोहराय व मकर संक्रांति पर्व
जामा(दुमका)
जामा प्रखण्ड के लगला पंचायत अंतर्गत तरबंधा स्थित सांसद आवास पर बुधवार को गिरी वनबासी कल्याण परिषद दूमका के नगर सचिव तथा आशा फाउंडेशन के ट्रस्टी अभियंता कृष्ण नंदन सिंह के द्वारा सामाजिक दूरीयों का पालन करते हुए सोहराय एवं मकरसंक्रांति पर्व मनाया गया ।इस दौरान शामिल लोगों से टीकाकरण में सहयोग करने का भी अनुरोध किया गया।
कार्यक्रम में सतन आऋम के स्वामी आत्मानंद ने साफा होड़ का इतिहास प्रकाशित करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सतन आऋम, प्रेरणा फाउंडेशन ,आशा फाउंडेशन तथा गिरी वनबासी कल्याण परिषद दुमका नगर तथा सांसद महोदय के सहयोग से सभी धर्म गुरुओं साफा होड़ को अंग वस्त्र एवं कंबल प्रदान किया गया।उल्लेखनीय है कि ये साफा होड़ जनजातीय समुदाय के हैं तथा शाकाहारी रहकर सालों भर सनातन पध्दति से ईश्वर का भजन पूजन करते रहते हैं।
कार्यक्रम का संचालन कृष्ण नंदन सिंह ने किया।
मौके पर सोमलाल हाँसदा,सोम मूरमू, ईश्वर मराण्डी, लुखीराम टुडू, किशोर वास्की,पंचानन मूरमू, सरयू मूरमू, ईश्वर मुरमु, राजमणि मुर्मू सोनेलाल माड़िया, ठाकुर मरांडी शिव डेहरी सागवर राय, प्रेम मुर्मू नंदलाल डेहरी पंचम मुर्मू गोपाल हेंब्रम देना सोरेन बाबूलाल मुर्मू पलटन मुर्मू गोम सता मारिया बुद्धदेव हेंब्रम लुखी राम हेंब्रम सनातन हाँसदा, द्रोपदी मुरमु, बालेश्वर हेम्ब्रम, रामधनी मुरमु ,कालेश्वर हेम्ब्रम, सीताराम मिश्रा मौजूद थे।




