रामजी साह की रिपोर्ट
रामगढ़ गुहियाजोरी सड़क मार्ग पर दो माह पूर्व भी हुई थी इसी तरह की घटना
रामगढ़(दुमका)
रामगढ हंसडीहा सड़क मार्ग के मोहनपूर के पास आज बुधवार को दिन दहाड़े एक बाईक में सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने रिवाल्वर की नोक पर भारत फाइनेंस कंम्पनी हैदराबाद के ऐजेंट अवधेश कुमार ग्राम मालचक ,थाना हरपुर जिला मुंगेर ,बिहार से मारपीट कर 65500 रुपये लूट लिए|लूटपाट के बाद अपराधी फायरिंग कर चलते बने| मामले में भुक्तभोगी कंम्पनी के एजेंट अवधेश कुमार समेत तीन लोगों ने रामगढ़ थाना आकर पुलिस को अज्ञात अपराधियों के खिलाफ आवेदन दिया है|एजेंट ने बताया कि कंम्पनी के कार्य हेतु मोहनपूर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे|उन्होंने बताया की एक बाईक में सवार तीन लोगो ने मेरी बाईक को रोककर पहले मारपीट की फिर रिवाल्वर की नौक में 65500 रुपये की लूटपाट के बाद फायरिंग कर चलते बने| ज्ञात हो कि रामगढ़ गुहियाजोरी सड़क मार्ग के मयूरनाथ के पास भी दो माह पुर्व भी इसी तरह की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था|मामले में प्रभारी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मोहनपूर के पास भारत फाइनेंस के एजेंट से राशि लुटपाट मामला में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है|बहरहाल पुलिस मोहनपूर तथा आसपास के क्षेत्रो में अपराधियों की धरपकड़ हेतु मुहिम चला रही है|




