शिकारीपाड़ा में पत्थर के अवैध उत्खनन एवं परिवहन को रोकने में प्रशासन विफल

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

दो बार प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद नहीं हुई कोई कार्रवाई

शिकारीपाड़ा(दुमका)

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्थर के उत्खनन एवं परिवहन को रोकना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद भी पत्थर की अवैध खदानें बंद नहीं हुई है|आज बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो के नेतृत्व में जिला टास्क फोर्स की टीम ने थाना क्षेत्र के चित्रा गढ़िया एवं मकड़ा पहाड़ी पत्थर खदानों की जांच की, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा, अंचल अधिकारी राजू कमल सहित शिकारीपाड़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा एसएसबी के जवान शामिल थे| जांच के पश्चात अंचल अधिकारी शिकारीपाड़ा ने चित्रा गढ़िया मौजा की तीन पत्थर खदानों में से 2 खदानों पर नामजद एवं एक में अज्ञात के विरुद्ध तथा मकड़ा पहाड़ी की गोचर भूमि प्लॉट नंबर 772 रकबा 108 बीघा में अज्ञात के विरुद्ध अवैध रुप से पत्थर उत्खनन का मामला दर्ज कराया था| जिसमें थाना कांड संख्या 170/21 दिनांक 24 दिसंबर 2021 दर्ज करते हुए कांड का अनुसंधान कार्य सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को सौंपा गया है, लेकिन उक्त खदानों से पत्थर का अवैध उत्खनन 1 दिन भी बंद नहीं हुआ|

क्या कहते हैं पदाधिकारी

इस संबंध में अंचलाधिकारी राजू कमल का कहना है कि मैंने थाने में मामला दर्ज करा दिया है,आगे की कार्रवाई पुलिस को करनी है| वही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह कहते हैं कि मैंने शिकारीपाड़ा थाना का प्रभार अभी हाल में ही लिया है, सभी खदानों का अवलोकन नहीं कर पाया हूं क्षेत्र भ्रमण कर अवलोकन के पश्चात ही कुछ बताया जा सकता है।

Join us on:

Leave a Comment