रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय!
दिनांक 21 अगस्त 2026 की रात्रि को पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा आरा नगर थाना, आरा नवादा थाना और मुफस्सिल थाना का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थानों में ओडी ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारियों की उपस्थिति की जांच की गई। साथ ही, थाना परिसर की स्वच्छता, कार्यालय की व्यवस्था, सीसीटीएनएस प्रणाली, अभिलेखों के संधारण, अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न तख्तियों, दस्तावेजों और अन्य आवश्यक अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया।
थानों के निरीक्षण के क्रम में रात्रि गश्ती एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख स्थलों—जैसे सिंडिकेट, रमना मैदान, बड़ी मठिया, रामघरिया, अरण्य देवी मंदिर, धरहरा पुल, सपना सिनेमा मोड़, शिवगंज, शीशमहल चौक, स्टेशन रोड और जज कोठी मोड़—का सघन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा पुलिस बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



