रामजी साह की रिपोर्ट
रामगढ़(दुमका)
प्रखंड के ठाड़ी हाट की एक 15 वर्षीय छात्रा द्वारा प्रेम प्रसंग में जहर खाकर आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है|जानकारी के अनुसार मृतक नबालिग छात्रा ठाड़ी हाट उच्च विद्यालय की मैट्रिक की छात्रा थी|ठाड़ी हाट बाजार के ही एक युवक से उसका कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था|जब इसकी भनक उसके माता पिता को लगी तो मृतका के परिजनों ने बच्ची पर दबाब बनाना शुरू कर दिया, जिससे गुस्से में आकर छात्रा ने जहर खा लिया| परिजनों ने आनन-फानन में उसे दुमका फुलोझाने मेडिकल काँलेज में इलाज हेतु भर्ती कराया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड दिया|इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है|




