:- राम कुमार
डोमचांच (कोडरमा)। थाना क्षेत्र अंतर्गत रायडीह मोड़ के समीप सोमवार बीती रात अज्ञात चोरों ने पवन मोटर पार्टस की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का समान चुरा लिए। जब दुकान मालिक पवन मेहता अपनी दुकान मंगलवार सुबह खोलने गया तब देखा कि दुकान में लगे शटर का ताला टुटा हुआ है । दुकान का पिछला भाग का भी ताला टुटा है। घटना की सूचना डोमचांच थाना को देते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जाँच प्रताल किया । वहीं दुकान मालिक ने बताया कि हमारे दुकान से कई प्रकार के महंगे पार्टस की चोरी हुई है जिसमें ब्रेक बुस्टर तीन पीस, क्लच प्लेट दो पीस, गियर बुस्टर दो पीस, भेकंप पाली छह पीस, ग्रीस 8 किलो, हब बेलून दो पीस, एयर फिल्टर दो पीस, हब ब्येरिंग तेरह पीस सहित लाख रुपये की पार्टस की चोरी हुई है वहीं जिसके बाद डोमचांच पुलिस ने मामले का जाँच शुरू कर दिया है ।




