रिपोर्ट – राजीव कुमार झा!
तेज रफ्तार की वाहन की चपेट में आने से तीन की मौत
मधुबनी में सुबह सुबह रफ्तार की कहर ने तीन लोगों की जान लेली है ।
घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बेनीपट्टी अरेर मुख्यमार्ग में पेट्रोल पंप के पास पर घटी है ।
बताया जाता है कि अरेर थाना क्षेत्र के नवटोली गांव की सीता देवी ,दुर्गा देवी और बबीता देवी मार्निंग वॉकिंग करके लौट रही थी उसी दौरान अरेर की ओर से तेज रफ्तार चार चक्का वाहन की चपेट में आ गई जिससे कुचल कर तीनों की मौत हो गई ।
आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है और वाहन का को पकड़ने व रफ्तार पर कंट्रोल की मांग कर रहे हैं । घटनास्थल पर बेनीपट्टी पुलिस एवं अन्य बड़ी अधिकारी पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है!



