सारण में 3 थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही पर की कड़ी कार्रवाई!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

सारण पुलिस ने कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही एवं अपेक्षित शिथिलता के मामले में तीन थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा एवं प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर की गई है।

सारण पुलिस द्वारा 9 अगस्त 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अवतारनगर, तरैया एवं अमनौर थाना के थानाध्यक्षों पर कार्रवाई की गई है।

अवतारनगर थाना: कांडों के निष्पादन एवं अनुसंधान में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने तथा कर्तव्य के प्रति शिथिलता के कारण पु०अ०नि० शंकर बिहारी को निलंबित किया गया है।
तरैया थाना: सरकारी संपत्ति से संबंधित घटना में लापरवाही, अधीनस्थों पर प्रभावी नियंत्रण के अभाव एवं वरीय पदाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के कारण पु०अ०नि० धीरज कुमार राम को निलंबित किया गया है।
अमनौर थाना: पुलिस उप-महानिरीक्षक, सारण क्षेत्र, छपरा द्वारा कांड की समीक्षा के दौरान अनुसंधान में गंभीर लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता पाए जाने तथा स्पष्टीकरण असंतोषप्रद पाए जाने के कारण पु०अ०नि० हेमंत कुमार को निलंबित किया गया है।
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, निलंबित तीनों पुलिस पदाधिकारियों का निलंबन अवधि में मुख्यालय पुलिस केंद्र, सारण निर्धारित किया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए आवश्यक प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Join us on:

और पढ़ें