अत्यधिक शराब पीकर ठंड में पड़े रहने से युवक की मौत

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

रामगढ़(दुमका)

रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सुसुनिया पंचायत के कासाचापड़ गांव के बाहर अत्यधिक शराब पीकर लुढ़क जाने से एक शराबी की मौत हो गई| मृतक का नाम मताल सोरेन है|मामले में रामगढ़ थाना के प्रभारी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि अत्यधिक शराब पीकर ठंड में पड़े रहने से मताल सोरेन नामक व्यक्ति की मौत हो गई है` शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| पोस्टमार्टम के बाद ही यह पता चल पाएगा कि यह स्वाभाविक मौत है या हत्या| बरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है|

Join us on:

Leave a Comment