ढीबरा स्क्रैप मजदूर संघ कृष्णा सिंह घटवार के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना!

SHARE:

:- राम कुमार की रिपोर्ट

खूब उड़ा सोशल डिस्टेंस का धज्जिया तो वहीं कई लोग बिना मास्क के नजर आए

कोडरमा। ढीबरा स्क्रैप मजदूर संघ अध्यक्ष कृष्णा सिंह घटवार के नेतृत्व में एकदिवसीय कोडरमा समाहरणालय के समक्ष सोमवार को घरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस एवं बिना मास्क के भी कई लोग नजर आए बता दें की कोडरमा मे रोज कोरोना के नए – नए मामले आ रहे हैं तो कोडरमा जिला प्रशासन शोसल डिस्टेंस एवं मास्क लगाने का अग्रह किया जा रहा है लगातार तो वहीं दूसरी तरफ कोडरमा समहरणालय सभागार मे ही हजारों की संख्या मे विधायक जिला परिषद के साथ मजदूरों की भीड़ देखी गई। बता दें की ढ़िबरा कोडरमा का दैनिक रोजगार है और यहाँ प्रशासन द्वारा ढ़िबरा वाहनों पर कर्रवाई की जाती है ईसलीए यह धरना प्रर्दशन किया जा रहा था मौके पर कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिप सदस्य शांति प्रिया के साथ हजारों की संख्या में महिला मजदूर मौजूद थे। वहीं जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा प्रशासन शासन पक्ष विपक्ष तानाशाही हो गया इसका नजारा यह भीड़ है, आज भाई बहन अपने बच्चे को छोड़कर यहां बैठे हैं विधानसभा लोकसभा के पटल पर आज तक ढिबरा की कोई पॉलिसी नहीं बनने के कारण जिला प्रशासन ढीबरा व्यवसाय को अवैध बोलते हैं जिला प्रशासन व राज्य सरकार ढीबरा व्यवसाय को लचीलापन रिहायत दें, और सभी एकजुट रहें, वहीं डॉ नीरा यादव ने कहा मिट्टी को कोड़कर गरीब लोग ढिबरा चुनकर बेचते हैं कोडरमा में कोई रोजगार उद्योग नहीं है साजिश के तहत कोडरमा प्रशासन आतंकवादी रवैया अपनाकर टारगेट कर रहे हैं। गिरिडीह में ढीबरा का कारोबार होता है लेकिन वहां ऐसा रवैया प्रशासन का नहीं है पेट के लिए अवैध लोग करेंगे, मुख्यमंत्री और कोडरमा जिला प्रशासन से वार्ता हुई है उन्होंने सहयोग की बात कही है।

Join us on:

Leave a Comment