लापता नाबालिग बच्ची की मां ने थाने में आवेदन देकर लगाई बच्ची को बचाने की गुहार

SHARE:

सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट

साहिबगंज

आज जिरवाबाड़ी थाने में एक महिला ने अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची को बचाने की गुहार लगाते हुए एक आवेदन दिया है, जिसमे इस महिला ने बताया है की पिछली 1 जनवरी को उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची सतिचौक खुटहरी स्तिथ अपने नानी घर जाने के लिए शाम को निकली मगर वहां पहुंची नही, जिसके बाद इस बच्ची की काफी खोज बीन की गई, परिजनों द्वारा की गई खोज बीन के दौरान पता चला की उक्त बच्ची को उसी गांव के धनंजय मंडल नामक एक युवक शादी की नियत से अपने साथ भागा ले गया है, और इसकी शिकायत जब पीड़ित पक्ष ने लड़के के पिता शिवा मंडल से की तो उन्होंने इस बात को स्वीकार किया की उनका लड़की उक्त बच्ची को अपने साथ ले गया है, साथ ही लड़के के पिता द्वारा पीड़ित पक्ष के लोगों को धमकी दिए जाने का उल्लेख भी आवेदन में करते हुए मामले को ले कर न्याय की मांग की है।

Join us on:

Leave a Comment