रोहतास: डेहरी नगर परिषद के E.O. विमल कुमार की घात लगाये अपराधियों ने की हत्या,मचा हड़कंप!

SHARE:

रिपोर्ट – कुमार रवि!

रोहतास– डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार की हत्या का मामला सामने आया है। घटना औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमल कुमार डेहरी से पटना की ओर जा रहे थे, इसी दौरान सुनसान इलाके में अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि वे डेहरी से बारुण नहर मार्ग के रास्ते पटना जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया और उन पर हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है।

Join us on:

और पढ़ें