अभाविप ने होने वाले प्रदेश अधिवेशन के लिए लोगो का किया विमोचन!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जनवरी में होने वाले 63वें प्रांतीय अधिवेशन का लोगो विमोचन स्थानीय हड़िया पट्टी स्थित कार्यालय पर अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष प्रो शैलेश्वर प्रसाद,प्रांत संगठन मंत्री डॉ सुग्रीव कुमार एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लगभग दस वर्षों बाद भागलपुर की धरती पर 28,29 एवं 30 जनवरी 2022 को प्रांतीय अधिवेशन होना है यह भागलपुर के कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है।वहीं प्रांत संगठन मंत्री डॉ सुग्रीव कुमार ने कार्यकर्ताओं को इसके लिए शुभकामनाएं दी।
मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष सिंह तोमर,मोनालिसा घोष,कुणाल पांडे,रोहित राज,नगर मंत्री कपिस शर्मा,आदित्य राज,सौरभ शर्मा,सौरभ जैन,पीयूष वत्स सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें