अचानक लगी फैक्ट्री में आग,दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत से पाया काबू!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद जिला मुख्यालय में स्थित फैक्ट्री में अचानक आग लग जाने के बाद काफी देर तक घटनास्थल पर अपराध तफरी का माहौल काम हो गया इस मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दिया सूचना पाकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है आग लगने से फैक्ट्री में भारी नुकसान हुई है जिसका आकलन किया जा रहा है संभावना है कि लगभग 50 लख रुपए के संपत्ति जलकर राख हो गया है
जहानाबाद में बंद फैक्ट्री में भीषण आग, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट जलकर तबाह!
जहानाबाद के निजामुद्दीनपुर इंडस्ट्रीज एरिया स्थित वरुण इंटरप्राइजेज मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे फैक्ट्री में रखा सामान और मशीनें जलकर नष्ट हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस अग्निकांड में करीब ₹41 लाख की आर्थिक क्षति हुई है।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Join us on: