गौतम चटर्जी की रिपोर्ट
बासुकीनाथ,सिरसा नाथ समेत विभिन्न मंदिरों में दिनभर लगा रहा श्रद्धालुओं का जमघट
रानीश्वर(दुमका)
अंग्रेजी नववर्ष के अवसर पर मसानजोड़ डैम समेत विभिन्न पर्यटन स्थलों एवं पिकनिक स्पॉटो पर पर्यटकों की अपार भीड़ उमड़ी हैं|मसानजोड़ डैम के जलाशय के उपरी भाग के युवा आवास के पास धजापाड़ा के जलाशय ,टूरिस्ट कम्पलेक्स शिशु बागान एव नदी के दोनों किनारे रानिबहाल तक वनभोज करने लिए भारी भीड़ जुटी हैं ।यहां अधिकांश पर्यटक चार चक्का वाहनों से पश्चिम बंगाल से पंहुचे है|दिगलबांध ,कैरावनी , बड़ानदी के जलाशय ,मयूराक्षी नदी के आमजोड़ा घाट एवं दिगुली के संथाल काटा पोखर परिदर्शन करने लोगो की भीड़ उमड़ी।बिलकांदी पंचायत स्थित हिलीयम गैस प्लांट ,गर्म जल कुंड में भी नव बर्ष का लुत्फ उठाने पर्यटक पंहुचे। दुमका के विभिन्न नदी घाटों, मंदिरों एवं गर्म जलकुंडों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे|फौजदारी दरबार बासुकीनाथ,सिरसानाथ समेत विभिन्न मंदिरों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा जो शाम तक अनवरत जारी रहा|




