:- रवि शंकर अमित!
बांकीपुर में भाजपा के पक्ष में माहौल , जीत तय :मनोज तिवारी
जनसभाओं में मनोज तिवारी और पवन सिंह ने मांगा कमल के पक्ष में जनसमर्थन
बांकीपुर के सर्वांगीण विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और क्षेत्र की प्रगति के लिए भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा जरूरी : पवन सिंह
पटना, 24 जुलाई। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान ने शुक्रवार को और गति पकड़ ली, जब भाजपा सांसद एवं लोकप्रिय भोजपुरी गायक मनोज तिवारी तथा भाजपा नेता एवं अभिनेता पवन सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया। दोनों नेताओं ने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने तथा नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने जयप्रकाश नगर, बेला के बीच तीनपुलवा तथा दरियापुर गोला (विश्वविद्यालय मंडल) में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार विकास के नए अध्याय लिख रही है और बांकीपुर की जनता इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाकर विकास और सुशासन की इस यात्रा को और मजबूत करें। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने की राजनीति है और बांकीपुर की जनता एक बार फिर विकास के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश देगी।
वहीं भाजपा नेता एवं अभिनेता पवन सिंह ने जक्कनपुर मंडल में विजय स्वीट्स के पास, कृष्णा मंडल में जमुना अपार्टमेंट के अंदर नाला परिसर तथा चिरैयाटांड़ मंडल में चिरैयाटांड़ पुल के नीचे आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की पहचान विकास, राष्ट्रहित और जनसेवा की राजनीति है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर के सर्वांगीण विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और क्षेत्र की प्रगति के लिए भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को विजयी बनाना आवश्यक है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का उत्साह यह संकेत दे रहा है कि बांकीपुर में भाजपा को व्यापक समर्थन मिलने जा रहा है।
दोनों नेताओं ने अपने-अपने संबोधन में कहा कि बांकीपुर उपचुनाव केवल एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और जनविश्वास को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य किया है और आगे भी विकास की गति को निरंतर बनाए रखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदान के दिन प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने का भी आह्वान किया।
जनसभाओं में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प दोहराया और आगामी उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का विश्वास व्यक्त किया।



