रोहतास- सैप जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या,करबंदिया थाना परिसर में मचा हड़कंप, जाँच में जुटे आला अधिकारी!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि कुमार!


रोहतास जिले के करबंदिया थाना परिसर में उस समय सनसनी फैल गई। जब BSAP-1 के एक जवान ने अपने सरकारी हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना थाना परिसर स्थित पुलिस बैरक की छत पर हुई।
मृतक जवान की पहचान किशोर राणा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से नेपाल के गोरखा समुदाय से संबंधित था तथा उसका परिवार झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा में रहता है। हाल ही में उसकी तैनाती करबंदिया थाना में की गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जवान बैरक की छत पर गया और अपने सरकारी कार्बाइन हथियार से सिर के दाहिने हिस्से में गोली मार ली। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जवान की मौत सिर में गोली लगने के कारण हुई है। रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने भी घटना की पुष्टि की है।
फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है तथा जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Join us on: