प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में समाज सुधार यात्रा के तहत 6 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेगूसराय पहुंचेंगे, इस को लेकर तैयारी जोरों पर की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले पनहास स्थित आईटीआई मैदान में जीविका दीदी के साथ संवाद करेंगे आईटीआई मैदान में समारोह को लेकर तैयारी की जा रही है आज डीएम अरविंद कुमार वर्मा आईटीआई मैदान पहुंचे जहां समारोह स्थल का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया यहां पर पंडाल बनाए जा रहे हैं वही 2 दिन पूर्व हुई बारिश के बाद मैदान में कुछ जगहों पर पानी जमा था इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश डीएम के द्वारा दिया गया। इसके साथ ही सीएम जनसंवाद के बाद समाहरणालय स्थित कारगिल भवन में समीक्षा बैठक करेंगे, आईटीआई मैदान से समाहरणालय जाने वाले रास्तों को दुरुस्त किया जा रहा है रास्ते में स्लोगन लिखे जा रहे हैं, रंग रोगन किया जा रहा है समाहरणालय परिसर को भी सुसज्जित तरीके से रंग रोगन कर सजाया जा रहा है।
बाईट- अरविंद कुमार वर्मा डीएम बेगूसराय




