नवादा सदर अस्पताल से कैदी फरार, पूरी घटना CCTV में कैद!

SHARE:

नवादा / सोनू सिंह ।

नवादा सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया एक कैदी फरार हो गया। फरार होने की पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

फरार कैदी की पहचान धमौल थाना क्षेत्र निवासी अलाउद्दीन मलिक के पुत्र बंटी असगर मलिक के रूप में हुई है। वह धमौल थाना कांड संख्या 70/26 का अभियुक्त है। चोरी के एक मामले में उसे गिरफ्तार कर दो दिन पूर्व ही जेल भेजा गया था।

सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैदी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड स्थित कैदी कक्ष से निकलकर तेज़ी से भागता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसकी सुरक्षा में तैनात एक सिपाही भी उसके पीछे दौड़ता है, लेकिन वह सिपाही को चकमा देकर फरार होने में सफल हो जाता है।

गौरतलब है कि नवादा सदर अस्पताल में इस तरह की घटनाएं पूर्व में भी हो चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Join us on: