प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में रेलवे लाइन के किनारे बसे विस्थापित परिवारों ने पुनर्वास के लिए डीएम ऑफिस में किया धरना प्रदर्शन
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में रेलवे लाइन किनारे बसे विस्थापित परिवारों ने पुनर्वास की मांग को लेकर डीएम ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन किया। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं के साथ महादलित परिवारों ने पुनर्वास की मांग को लेकर डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। इन लोगों का आरोप है कि शहर के लोहिया नगर रेलवे लाइन किनारे वर्षों से विस्थापित होकर झोपड़ी बनाकर दर्जनों परिवार निवास कर रहे हैं लेकिन रेलवे के द्वारा 1 जनवरी तक जमीन खाली करने की नोटिस दी गई है ठंड के मौसम में विस्थापित परिवार कहां जाएंगे इसलिए इन्हें सरकार को पुनर्वासित करें। विरोध प्रदर्शन के बीच सदर सीओ दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सीओ ने विस्थापित परिवारों को आश्वासन दिया है कि सरकार सभी विस्थापितों को पुनर्वास करने की योजना चला रही है कुसमहौत में खाली जमीन देखी गई है और विस्थापितों की सूची बनाई जा रही है जल्द ही इन लोगों को पुनर्वास किया जाएगा। सीओ के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए।




