:- अनिल शर्मा की रिपोर्ट
गजेंद्र झा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नवादा में मांझी के सपोर्ट में दलित संघ के लोगों ने निकाले अर्थी प्रतिरोध मार्च
नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा के रेलवे स्टेशन से गजेंद्र झा के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकालकर प्रजातंत्र चौक पर किया पुतला दहन,
बताते चलें कि मुसहर सेवा संघ, दशरथ मांझी की जागृति मंच, अखिल भारतीय रविदास संघ, अखिल भारतीय पासी महासंघ, भीम आर्मी तथा अन्य दलित संगठन के लोगों के द्वारा गजेंद्र झा के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकालकर अर्थी दहन की गई। जहां पर सभी संगठन के नेताओं ने कहा कि हमारे भीमराव अंबेडकर के बाद हमारे दूसरा नेता बिहार के पूर्व सीएम वाहन पार्टी के नेता जीतन राम मांझी ही है। और उनके खिलाफ गजेंद्र झा ने जीप काटने की बात कही है। ऐसे लोगों के विरुद्ध हम सरकार से मांग करते हैं कि एफआईआर दर्ज करते हुए इनकी गिरफ्तारी की जाए। नहीं तो हम समाज के लोग एक दिन पूरी तरह आक्रोश होकर हम लोग पूरी तरह बिहार को ठप कर देंगे। हमारे नेता मांझी ब्राह्मण के खिलाफ टिप्पणी नहीं किए थे। उन्होंने जो कहा था वह सत्य है। इसलिए तो उनके घर ब्राह्मण लोग भी भोजन करने गए थे। ब्राह्मण को हमारे मांझी भी सम्मान करते हैं। ब्राह्मण का इसलिए तो उन्होंने अपने आवास पर एक बड़ा कार्यक्रम भी किया था। हम लोग ब्राह्मणों के प्रति मार्च नहीं निकाले हैं। हम लोग सिर्फ गजेंद्र झा के खिलाफ मार्च निकाल कर उनकी अर्थी दहन प्रदर्शन चौक पर किए हैं।
वही समाज के लोगों ने खुली चुनौती देते हुए गए हैं कि हमारे मांझी पर अगर इस तरह का बयान कोई भी नेता देते हैं तो उन लोगों के खिलाफ हम पूरे समाज के लोग खड़े हैं। हमारे समाज के धरोहर हैं मांझी ।




