विकास कुमार ।
झरिया में नित्य गहराते पानी बिजली की समस्या के प्रति असंवेदनशील और उदासीन हेमन्त सरकार एवम झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह के विरुद्ध भाजपा के बैनर तले एक विरोध मार्च निकाला गया। संबंधित विभाग को चेतावानी दिया गया कि यदि अविलंब पानी और बिजली की व्यवस्था को सुचारू नहीं किया गया तो भाजपा उग्र से उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
उक्त विरोध मार्च के उपरांत झरिया चार नंबर में हेमंत सरकार और संबंधित विभाग का पुतला दहन भी किया गया।
उक्त कार्यक्रमों में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।




