बिहार के सभी विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन गयाजी में, उपराष्ट्रपति व सीएम होंगे शामिल, तैयारी पूर्ण!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि पर कल गया जी में बिहार के सभी विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित होने वाला है इस कार्यक्रम में बिहार के सभी 243 विधानसभा के विधायक शामिल होंगे वहीं पहले दिन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल होगे,vip मुवमेंट को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है साथ ही कई आमलोगो के लिए सडको को डायवर्ट कर दिया है आज रात से विधायको गया आना शुरू कर देंगे

बता दे की 18 वीं बिहार विधानसभा के गठन के बाद सभी विधायकों के लिए 11 और 12 जुलाई को गया स्थित बिपर्ड में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, इस सिविल में राज्य के सभी विधायक भाग लेंगे कार्यक्रम का उद्देश्य नाए और वर्तमान विधायकों को संसदीय कार्य प्रणाली और विधानसभा की प्रक्रियाओं की जानकारी देना है, पहले दिन इस प्रशिक्षण शिविर में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी शामिल होंगे साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल होंगे वही सभी विधायक को vip के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी भी लगभग पूरी कर ली गई है, वही जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी शामिल होंगे कार्यक्रम में सभी विधायकों की उपस्थिति को देखते हुए इसे बिहार का महत्वपूर्ण राजनीतिक आयोजन भी माना जा रहा है शिविर के दौरान सुरक्षा विधि व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू की है प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार vip मोमेंट को लेकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को भी निर्देश दे रहे हैं।
बाइट — विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार
रिपोर्ट — अभिषेक कुमार
गया

Join us on: