बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, कुएँ में गिरने से युवक की हुई मौत,आत्महत्या, हत्या या हादसा? जाँच में जुटी पुलिस!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हालांकि इस घटना में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने डिप्रेशन में आकर कुएं में कूद कर आत्महत्या की या फिर नशे की हालत में वह कुएं में गिर गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। घटना तेयाय थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। मृतक की पहचान फतेहपुर निवासी राम प्रीत महतो के पुत्र मृत्युंजय कुमार उर्फ छोटू के रूप में की गई है । स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक मृत्युंजय कुमार उर्फ छोटू राज मिस्त्री का काम करता था और उसी से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पिछले वर्ष ही मृत्युंजय कुमार उर्फ छोटू की शादी हुई थी । लेकिन शादी के बाद उसकी पत्नी से भी कभी कभार अनबन हो जाया करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार एक दिन पूर्व भी किसी बात को लेकर उसकी अपनी पत्नी के साथ कहा सुनी हुई थी । लेकिन सुबह जब सभी लोग आंगन में बैठे हुए थे तभी वह किसी काम से बाहर निकाला और घर के नजदीक ही सड़क के पास बने कुएं पर जाकर बैठ गया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद स्थानीय लोगों ने शोरगुल मचाना शुरू किया और बताया कि छोटू कुमार कुएं में गिर गया है। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही रस्सी डालकर उसे निकालने का प्रयास किया। लेकिन छोटू कुमार को बचाया न जा सका। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर छोटू कुमार की मृत्यु हादसा है या फिर आत्महत्या।
बाइट- राजीव कुमार महतो स्थानीय

Join us on: