लखीसराय- नशेड़ी ने पत्नी की हत्या कर घर में ही दफनाया शव, पति गिरफ्तार, शव बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष कुमार पांडेय!

लखीसराय के अलीनगर में सनसनी, नशे में पति ने पत्नी की हत्या कर घर में ही दफनाया शव

लखीसराय से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।जहां पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर शव को घर के भीतर दफना दिया। मामला सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर वार्ड नंबर-7 का है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति नागेश्वर बिंद को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान करीब 45 वर्षीय सहोदरी देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मवेशी बांधने वाले कमरे में मिट्टी के नीचे दबे शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया। जांच के दौरान हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने वैज्ञानिक जांच किया ।शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय भेज दिया गया है। एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि वर्ष 2007 में आरोपी नागेश्वर बिंद की शादी सहोदरी देवी से हुई थी।अब तक दंपति की कोई संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। कल देर शाम विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी और सबूत मिटाने की नीयत से शव को घर में ही दफना दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

बाइट – प्रेरणा कुमार, एसपी, लखीसराय।

Join us on: