गाजे बाजे के साथ बाँकीपुर से नामांकन दाखिल करने निकली महागठबंधन की राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज पटना में काफी हलचल रही। महागठबंधन समर्थित RJD की प्रत्याशी रेखा गुप्ता नामांकन दाखिल करने के लिए राजद प्रदेश कार्यालय से पटना समाहरणालय के लिए निकलीं। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, अब्दुल बारी सिद्दीकी, भोला यादव और सुनील कुमार सिंह समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे। पूरे रास्ते ढोल नगाड़ों के साथ रोड शो भी किया गया।

यह सीट भाजपा के नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी क्योंकि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

रेखा गुप्ता वैश्य समाज से आती हैं और 50 साल की हैं। पिछले साल नवंबर 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में भी वे इसी बांकीपुर सीट से RJD के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। तब उन्हें करीब 46-47 हजार वोट मिले थे लेकिन नितिन नवीन से हार गई थीं। RJD ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया है। पार्टी का कहना है कि यह फैसला पूरे महागठबंधन का है और सभी सहयोगी दलों का समर्थन उन्हें मिलेगा।

वहीं जन सुराज पार्टी ने इस सीट से अपने संस्थापक प्रशांत किशोर को उम्मीदवार घोषित

Join us on: