रिपोर्ट – सुमित कुमार!
आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के सीनियर डीएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है। इसी मामले में EOU की टीम ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की है। मुंगेर में दो स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिनमें उनका आवास और किराये का आवास/कार्यालय शामिल है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान मामले से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिन्हें आगे की जांच के लिए ले जाया जा रहा है। अन्य जिलों में भी उनके संभावित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी जारी है। सीनियर डीएसपी ने कहा कि जब सभी टीमों की कार्रवाई पूरी हो जाएगी, तब पटना मुख्यालय की ओर से औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुंगेर में EOU की दो टीमें सुबह करीब 8:30 बजे से लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं।
बाइट- संजय कुमार वर्मा सीनियर डीएसपी इओयू




