वैशाली- मजदूरी माँगना पड़ा भारी युवक की गोली मार कर की हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!


ठेकेदार से पैसे मांगने की मिली खौफनाक सजा, घर से बुलाकर युवक के सिर में मारी गोली।

बिहार के हाजीपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां ठेकेदार से पैसे मांगना एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आरोप है कि युवक को घर से बुलाकर अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वैशाली के एसपी शुभांक मिश्रा खुद घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी।घटना वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के वसीपुर कटरमाला गांव की है। बताया जा रहा है कि युवक का गांव के एक ठेकेदार से पैसों का लेन-देन का विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के चलते युवक को घर से बाहर बुलाया गया, जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई।गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। देखते ही देखते पूरे गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही गोरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इसके बाद वैशाली के एसपी शुभांक मिश्रा भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे।मृतक के पिता ने गांव के ही ठेकेदार आशुतोष पर हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के आरोप के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी के निर्देश पर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। हत्या की इस वारदात के पीछे पैसों का विवाद ही वजह है या कोई और कारण, इसका खुलासा जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बाईट —शुभांक मिश्रा वैशाली एसपी

Join us on: