अचानक जदयू कार्यालय पहुँचे नीतीश कुमार, जनसुनवाई समेत पार्टी के कार्यों की समीक्षा की!

SHARE:

पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट।

JDU कार्यालय में आज जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार अचानक कार्यालय पहुंचे।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वहां उन्होंने पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात की।

नीतीश कुमार सीधे कर्पूरी सभागार गए और वहां चल रही जनसुनवाई का जायजा लिया। प्रदेश भर से लोग अपनी समस्याएं लेकर आए थे। उन्होंने मंत्रियों और पदाधिकारियों से कहा कि जनता की बात ध्यान से सुनी जाए और समय पर समाधान किया जाए।

कार्यालय में नीतीश कुमार को देखकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ गया और सभी ने उनके स्वागत में नारे लगाए। कुछ देर रुककर उन्होंने पार्टी की गतिविधियों और आगे के कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी ली।

Join us on: