युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर ऐसा कदम उठाया कि पूरा परिवार सदमे में है पुलिस जांच में जुटी!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद के बरांवा गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने ऐसा कदम उठाया की उसके परिवार सदमे में आ गए हैं युवक घर से यह कह कर निकाला था कि वह जल्द ही घर लौट रहा है लेकिन युवक के द्वारा ऐसा कदम उठाया गया कि पूरा परिवार फ़िलहाल सदमे में है आपको बताते चलें कि जहानाबाद जिले के पाली थाना क्षेत्र के बरांवा गांव में रविवार देर रात एक मुर्गी फार्म में 32 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है।
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, युवक ने यह कदम क्‍यों उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
पाली थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से जो भी आवेदन दिया जाएगा, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है लेकिन परिवार के लोग अब तक कुछ भी नहीं बता रहे हैं परिवार के लोगों का कहना था कि युवक बहुत ही संघर्षील एवं होनहार ऊ लड़का था यह कदम आखिर उसने कैसे उठाया यह जांच का विषय है फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है परिवार के सदस्यों के बीच फिलहाल मातम का माहौल कायम हो गया है इस घटना की सूचना पाकर भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे हैं

Join us on: