रिपोर्ट – निभाष मोदी!
भागलपुर नवगछिया पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल और ₹15 हजार के इनामी फरार आरोपी मो. ताजिम उर्फ मो. शौकत, निवासी जमुनिया, थाना परबत्ता (जिला भागलपुर) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी और निगरानी कर रहा था। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर रविवार, 5 जुलाई 2026 को हाई लेवल जहाज घाट चौक के समीप कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध परबत्ता थाना में न्यायालय से इश्तेहार निर्गत था। इसके अलावा उसके खिलाफ चोरी और अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े कई केस पहले से दर्ज हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार कार्रवाई कर रही है ताकि आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।नवगछिया पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी!




