रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर क्लब के सभागार में रोटरी क्लब ऑफ तिरहुत का पदस्थापना समारोह मनाया गया। इस अवसर पर नए अध्यक्ष के रूप में ऋतेश अनुपम एवं सचिव के रूप में आशीष शंकर ने अपना-अपना पदभार ग्रहण किया और साथ ही साथ निदेशक मंडल में सदस्यों को शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल संस्था पूरे विश्व में पीड़ित मानवता की सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है। पूरे विश्व में पोलियो उन्मूलन के संकल्प को पुरा करने में रोटरी इंटरनेशनल का सबसे बड़ा योगदान रहा। यह संस्था हर तरह के आपदा में पीड़ित मानवता का सेवा करती है। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ऋतेश अनुपम ने कहा कि हम लोग प्रत्येक माह समाजिक जरूरतो के मद्देनजर कुछ ना कुछ कार्य समाज के लिए करते रहेंगे। इस महीने रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। सत्र 2026-27 वर्ष रोटरी इंटरनेशनल के तरफ से निर्धारित सेवा के अनुसार हर महीने कुछ ना कुछ कार्यक्रम होते रहेंगे। इस अवसर पर क्लब के सचिव ने क्लब के कार्यकलाप के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में रोटरी इंटरनेशनल के सहायक जिला पाल राजवर्धन एवं रोटरी इंटरनेशनल के सहायक सचिव डॉक्टर नवीन कुमार उपस्थित थे स आज के दिन छः व्यक्ति गोपाल तुलस्यान, डॉक्टर विनायक गौतम, पंकज गौतम, राजीव रंजन, कृष्ण मोहन कुमार, पुरुषोत्तम पांडे रोटरी तिरहुत का नये सदस्य बनाए गए। इस अवसर पर क्लब के सदस्य पूर्व अध्यक्ष भृगु कुमार, डॉक्टर अंशुमान सिन्हा, शशांक शेखर, संजीव चौधरी, उदय भानु, प्रेम कुमार चौधरी, अमित राज, नीलमणि आदि उपस्थित थे।




