रिपोर्ट :- संतोष चौहान, सुपौल
सुपौल :- जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही स्थित एन एच-27 पर शनिवार देर रात करीब 2 बजे एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सड़क किनारे लगे नगर पंचायत सिमराही के सीसीटीवी कैमरा पोल को तोड़ते हुए एक पीपल के पेड़ से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दरभंगा की ओर से पूर्णिया जा रही कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के बाद चालक समेत कार में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए, जिसके कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वाहन में कितने लोग सवार थे और किसी को चोट लगी या नहीं। घटना के बाद एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। नगर पंचायत द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे और उससे जुड़े अन्य उपकरण घटनास्थल से गायब पाए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना के बाद कैमरा और अन्य सामान चोरी कर लिया गया।
रविवार सुबह क्षतिग्रस्त कार को देखने के लिए घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हादसे को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। कुछ लोगों ने चालक को नींद आने को दुर्घटना का कारण बताया, जबकि कई लोगों ने तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना।राघोपुर पुलिस के पीटीसी सुधीर कुमार ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे डायल-112 से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल पर कार पलटी हुई मिली, लेकिन उसमें सवार सभी लोग जा चुके थे। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वाहन में सवार लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, सीसीटीवी कैमरा और अन्य उपकरणों के गायब होने के मामले की भी जांच की जा रही है।
एन एच-27 पर अनियंत्रित कार पलटी, सीसीटीवी पोल तोड़ पीपल के पेड़ से टकराई: चालक समेत सवार लोग मौके से फरार