बाढ़- रेलवे ट्रैक पर महिला की मिली लाश, एक दिन पहले पति से हुआ था विवाद, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत बुढरा गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिला है, मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
विवाहिता की पहचान अंबा गांव निवासी खुशी कुमारी के तौर पर हुई है।
मृतका के पिता कौशल पासवान ने बताया कि एक दिन पहले विवाहिता को ससुराल में विवाद हुआ था जिसको लेकर वह अपने मौसी के यहां बहादुरपुर गांव चली गई थी। इसके बाद दोनों पक्ष बैठकर एक दूसरे से समझौता किए थे और लड़का पक्ष ने यह माना कि अब उससे ऐसी गलती नहीं होगी, मृतका के पिता ने महिला की हत्या का आरोप लगाया है, उन्हें जानकारी मिली थी कि बुढरा गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर महिला का शव पड़ा हुआ है, मृतका की शादी बुढरा गांव में वाल्मीकि पासवान से हुई थी। उन्होंने आशंका जताई है कि विवाहिता की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है, उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए बख्तियारपुर रेल थाना में लिखित आवेदन दिया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहरलाल ने बताया कि मामला पति पत्नी के विवाद से जुड़ा है, मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

बाइट – परिजन

Join us on: