भोजपुर में दर्दनाक हादसा दो वाहनों के टक्कर में तीन की मौत, एक जख्मी!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय!

बिहार के भोजपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा बिहिया थाना क्षेत्र में हुआ, जहां दिल्ली-नोएडा से देवघर जा रही ब्लैक स्कॉर्पियो ट्रक-ट्रॉली से टकरा गई।भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा गांव के समीप रविवार को तेज रफ्तार ब्लैक स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी ट्रक-ट्रॉली से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार चारों लोग दिल्ली-नोएडा से देवघर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिहिया थाना पुलिस और ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु घटनास्थल पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।मृतकों की पहचान पलवी सिंह पति प्रकाश सिंह , बीटू सिंह… देवघर निवासी के रूप में हुई है … पुलिस मृतक के परिजनों को सूचित करते हुये आगे की कार्रवाई में जुटी है!
भोजपुर से शंखनाद के लिये आशुतोष पांडे की रिपोर्ट!

Join us on: