:- रवि शंकर अमित!
पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार
आज दिनांक 04 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 9 बजे बख्तियारपुर–ताजपुर पुल परियोजना के P-38 पिलर पर निर्माण कार्य के दौरान उपयोग की जा रही CFT मशीन के एक हिस्से में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण उसके नीचे लगी ट्रे एक ओर झुक गई। इस घटना में वहां कार्यरत चार श्रमिक घायल हुए। सभी घायल श्रमिकों को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया है और उनका समुचित इलाज किया जा रहा है। विभाग उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहा है।

राज्य सरकार और पथ निर्माण विभाग के लिए श्रमिकों का जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। घटना के तुरंत बाद संबंधित स्थल पर आवश्यक तकनीकी जांच एवं मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।
पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार परियोजना की गुणवत्ता, श्रमिकों की सुरक्षा और समयबद्ध निर्माण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।




