रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
नव नियुक्त एसएसपी योगेन्द्र कुमार का लक्ष्य, निष्पक्ष पुलिसिंग व महिला सुरक्षा प्रमुखमे
शराबबंदी और साइबर अपराध पर विशेष फोकस, जिले में कानून- व्यवस्था की नई उम्मीद
मधुबनी जिले के पुलिस प्रशासन में एक ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। क्योंकि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी योगेन्द्र कुमार को जिले का पहला सीनियर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से जिले में कानून- व्यवस्था और मजबूत करने और पुलिस- जन संबंधों को बेहतर बनाने की उम्मीदों को नई ताकत प्रदान होगी। पदभार ग्रहण समारोह में अधिकारी और आमजन दोनों ने उन्हें भव्य रूप से बधाइयाँ दीं है। एसएसपी योगेन्द्र कुमार के व्यापक अनुभव और प्रशासनिक क्षमता पर सामाजिक संगठनों, राजनीतिक वर्ग, व्यापारियों और आम नागरिकों ने भरोसा जताया है। लोगों का मानना है कि उनका सख्त अनुशासन और जवाबदेही पर जोर अपराधों के मामलों में प्रभावी नियंत्रण लाएगा। व्यापारी वर्ग ने विशेष रूप से बताया कि बेहतर कानून- व्यवस्था से व्यापारिक गतिविधियों में भी सकारात्मक असर दिखेगा। नए एसएसपी ने जिले का पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता और सुदृढ़ होगी अपराध- मुक्त मधुबनी, निष्पक्ष पुलिसिंग और आमजन की सुरक्षा होगी। उन्होंने महिला सुरक्षा, शराबबंदी और साइबर अपराधों पर विशेष फोकस की बात कही है। योगेन्द्र कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि पुलिस जनता का मित्र है और यही भावना उनके विभाग की कार्यप्रणाली में दिखेगी। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और पारदर्शिता से ही अपराध नियंत्रण तथा सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। एसपी योगेन्द्र कुमार की पदोन्नति से पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। जवानों और अधिकारियों ने नए नेतृत्व के प्रति उम्मीद व्यक्त की है और अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई के साथ- साथ अनुशासन और प्रशिक्षण में भी सुधार होगा। जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मानते हैं कि सक्रिय नेतृत्व से फील्ड रोल- आउट और स्थानीय स्तर पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित होगी। स्थानीय नागरिकों ने भी यह उम्मीद जताई कि एसपी ने नए पदोन्नति प्राप्त कर उनके किए गए पिछले कार्य से बढ़कर नई सीनियर पारी की शुरुआत कर मधुबनी जिले की पुलिस और अधिक सक्रिय होगी और पारदर्शी और जन हितैषी में आगे बढ़कर जिले को अपराधमुक्त करेंगी। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विशेषकर महिला सुरक्षा और नशा- नियंत्रण संबंधित पहल की उम्मीद जाहिर की है। सम्पूर्ण मधुबनी वासियों की ओर से नए जिले के एसएसपी योगेन्द्र कुमार को उनकी नियुक्ति पर हार्दिक बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।




