मुंगेर- व्यवसायी से हुई लूट मामले का 36 घंटे में खुलासा ,पांच आरोपी रूपये और हथियार समेत गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – सुमित कुमार!

-मुंगेर के मुफ्फसिल थाना इलाके के मुंगेर – बरियारपुर एनएच 80 के बोचाही के समीप एक व्यवसाई से दिन दहाड़े हथियार के बल पर हुई लूट मामले का पुलिस ने 36 घंटे से भीतर खुलासा कर दिया है।पुलिस ने इस घटना में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटे गए आठ लाख 46 हजार रुपए के साथ साथ हथियार ,कारतूस और बाइक भी बरामद कर लिया है।

वहीं मामले का खुलासा करते हुए सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि 2 जुलाई की दोपहर करीब दो बजे मुफस्सिल थाना में
धर्मेंद्र कुमार और सन्नी कुमार नाम के दो व्यक्त ने अपने साथ हुई लूट की शिकायत दर्ज कराई थी।उन्होंने बताया कि एक बड़े व्यापारी के यहां दोनों व्यक्ति कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करते हैं तथा बरियारपुर से कलेक्शन कर मुंगेर लौट रहे थे।इसी दौरान मुफ्फसिल थाना इलाके के बोचाही के समीप एक काले रंग के पल्सर बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा रोका गया और हथियार का भय दिखा कर बैग में रखा पैसा लूट कर फरार हो गया।वहीं सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थानाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह ने तुरंत घटना की जानकारी एसपी सैयद इमरान मसूद सहित अपने वरीय अधिकारियों को दी। वही इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद ने सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया जिसमें थानाध्यक्ष मुफ्फसिल,थानाध्यक्ष बरियारपुर तथा जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया। वही गठित टीम के द्वारा घटनास्थल का मुवायना करते हुए तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर 36 घंटे के भीतर इस पूरे मामले में शामिल अपराधियों और लूट की रकम बरामद कर लिया गया।इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में नायरामनगर थाना क्षेत्र के इटहरी गांव निवासी नीरज सिंह उर्फ नवीन सिंह ,बरियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याणटोला निवासी विद्यासागर सिंह उर्फ विक्कू सिंह ,विजयनगर के बबलू मंडल ,नीतीश कुमार और मनोज सहनी शामिल है।पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए आठ लाख 82 हजार में आठ लाख 46 हजार रुपए आरोपियों के पास से बरामद किया है।इसके अलावा घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा ,एक जिंदा कारतूस,पांच मोबाइल तीन बाइक को भी जप्त किया है।

एसडीपीओ ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने में नीरज सिंह उर्फ नवीन सिंह,विद्यासागर सिंह उर्फ विक्कू सिंह तथा बबलू मंडल शामिल थे और इन तीनों ने मिलकर एक पल्सर बाइक से घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे जबकि नीतीश कुमार तथा मनोज सहनी इस पूरे घटना की रेकी की गई थी।

बाइट-अभिषेक आनंद एसडीपीओ सदर मुंगेर

Join us on: