आरा-ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक यात्री की इलाज के दौरान मौत!

SHARE:

आरा आशुतोष पाण्डेय!

पूर्व मध्य रेलवे के बिहियां और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के बीच एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवा गांव निवासी 45 वर्षीय अजय कुमार सिंह, पिता चंदेश्वर सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join us on: