समस्तीपुर- एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से लूट की योजना विफल, हथियार समेत 3 गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार

गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस बल पर अपराधियों द्वारा फायरिंग।

जबाबी कार्रवाई में 02 वांछित एवं पेशेवर अपराधकर्मी को पिस्तौल, गोली, फायर खोखा वगैरह के साथ जख्मी हालत में किया गया

गिरफ्तार

घटना :- तकनिकी/मानवीय सूचना मिली कि पेशेवर एवं लगातार मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर एवं वैशाली जिला में लूट की घटनाओं को कारित करने वाले अमन कुमार एवं उनके अपराधी साथी एन०एच० बंगरा थाना अन्र्तगत ग्राम बच के बहियार एवं नून नदी के किनारे लूट की बड़ी घटना का योजना बनाने हेतु अवैध आग्नेयास्त्र के साथ एकत्रित हुए है। आसूचना के तत्काल सत्यापन / वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक, सदर-1, समस्तीपुर के नेतृत्व में तत्काल बिहार एस०टी०एफ०, थानाध्यक्ष, ताजपुर / बंगरा / बलिगॉव (वैशाली) एवं डी०आई०यू० के साथ एक संयुक्त टीम बनाई गयी।

आसूचना संग्रह करते हुए बिहार एस०टी०एफ० के बल, थानाध्यक्ष ताजपुर / बंगरा एवं डी०आई०यू० के द्वारा थानाध्यक्ष, बलिगॉव के साथ एकत्रित स्थान पर पहुँचकर गिरफ्तारी / बरामदगी हेतु घेराबंदी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस बल को देखकर चार अपराधी नदी का किनारा एवं बहियार में भागने लगे। रूकने हेतु पुलिस द्वारा हिदायत भी दी गयी तथा पुलिस होने की जानकारी भी दी गयी, लेकिन अपराधकर्मी नहीं रूके। पुलिस को पीछा करते हुए देख पुलिस बल पर अपराधकर्मी द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतु फायरिंग की गयी। जबाबी कार्रवाई में संयुक्त टीम के पदाधिकारी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ 02 चक्र फायरिंग की गयी, जिससे एक अपराधकर्मी घायल हो गये। एक अपराधकर्मी भागने के दौरान गिर गये, जिसे चोट भी आयी। 02 अन्य अपराधकर्मी झाड़ एवं नदी के बहियार का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये।

यह घटना बलिगॉव थाना (वैशाली जिला) अर्न्तगत ग्राम नेवढ़न बहियार में घटित हुई है। गिरफ्तार दोनों अपराधकर्मी क्रमशः अपना नाम 1 अमन कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता अमरनाथ सहनी साकिन-हजपुरवा बख्तियारपुर, थाना-चकमेहसी, जिला-समस्तीपुर 2-लक्ष्मी कुमार पिता-गगन सहनी, साकिन-विदुलिया, थाना-मुशहरी, जिला-मुजफ्फरपुर बताये। भागे हुए अन्य दोनों साथी अपराधकर्मी का भी नाम बताये।

तत्काल दोनों घायल अपराधकर्मी को नजदीकी अस्पताल ताजपुर लाया गया। ईलाज उपरांत बेहतर हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर लाया गया, जहाँ ईलाज चल रहा है।

ईलाज वैशाली जिला अर्न्तगत बलिगॉव थानाध्यक्ष द्वारा घटनास्थल पर एफ०एस०एल० टीम बुलाकर वैधानिक कार्रवाई करते हुए अनुसंधान की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त अमन कुमार को दाएँ पैर में गोली लगी है एवं लक्ष्मी कुमार को दाएँ पैर में भागने के दौरान गिरने के कारण चोट आयी है। जिसका बेहतर ईलाज चल रहा है। दोनों के परिवार वालों का सूचित किया गया है।

वैशाली जिला अन्र्तगत बलिगॉव थाना में इस घटना की विधिवत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान के दिशा में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्त सक्रिय एवं पेशेवर अपराधकर्मी है, जो लगातार अपने साथियों के साथ लूट एवं हत्या जैसी घटना कारित कर रहे थे। ये दोनों अपराधकर्मी पूर्व के कांड में जमानत पर आकर नये लड़को के साथ निलकर अपराध कारित कर रहे थे। इनका गिरोह मुजफ्फरपुर जिला, समस्तीपुर जिला एवं वैशाली जिला में सक्रिय था। इनका अपराधिक इंतिहास अन्य सीमावर्ती जिला थाना से प्राप्त किया जा रहा है।

संयुक्त गठित टीम के द्वारा त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए साहसिक एवं प्रसंशनीय कार्य किया गया

गिरफ़्तार अपराधी

1- अमन कुमार, उम्र-20 वर्ष, पिता अमरनाथ सहनी साकिन-हजपुरवा बख्तियारपुर, थाना-चकमेहसी, जिला-समस्तीपुर

छापेमारी दल

1-बिहार एस०टी०एफ० की टीम

2-पु०नि० कुणाल कुमार सिंह, प्रभारी डी०आई०यू० शाखा।

3-पु०अ०नि० राकेश कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष ताजपुर / पु०अ०नि० पंचम कुमार, थानाध्यक्ष बंगरा / थानाध्यक्ष बलिगॉव

4-पु०अ०नि० प्रिंस प्रशांत भारत / पु०अ०नि० अमित कुमार, डी०आई०यू० शाखा।

Join us on: