सात माह की बकाया मजदूरी को लेकर खाद्य निगम के श्रमिक हड़ताल पर, अनाज आपूर्ति प्रभावित!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

बिहार राज्य खाद्य निगम के कहरा गोदाम में बकाया मजदूरी और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर लोडिंग-अनलोडिंग श्रमिकों ने दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण जन वितरण प्रणाली के तहत अनाज की आपूर्ति प्रभावित हो गई है, जिससे कई डीलरों और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें पिछले सात महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है और निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के बजाय काफी कम भुगतान किया जा रहा है। वहीं, डीलरों ने समय पर अनाज नहीं मिलने और गोदाम से स्वयं अनाज उठाने के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, गोदाम प्रबंधक ने श्रमिकों की मांगों को उचित बताते हुए कहा कि भुगतान परिवहन एजेंसी द्वारा नहीं किए जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है और इसकी सूचना विभाग को भेज दी गई है।

Join us on: