नालंदा- साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, आधा दर्जन साइबर बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

नालंदा पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कतरीसराय थाना क्षेत्र से एक साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 स्मार्ट मोबाइल, फर्जी सिम कार्ड और लोगों के नाम व मोबाइल नंबर दर्ज डेटा शीट बरामद हुई है। डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने लोन और लॉटरी का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र कुमार, राहुल पासवान, गौरी कुमार और सचिन कुमार शामिल हैं, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।आपको बता दे कि कतरी सराय थाना साइबर ठगो का गढ़ है और यहां अक्सर साइबर ठगो की गिरफ्तारी होना आम बात है।

बाइट
1 संजीत कुमार, dsp, राजगीर

Join us on: