BPSC में चयनित होकर अधिकारी बने 3 सफल अभ्यर्थियों को मंत्री ने किया सम्मानित!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झाबासोपट्टी में सूड़ी समाज के द्वारा बी पी एस सी (BPSC) से चयनित तीन प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

बासोपट्टी में सूड़ी समाज के द्वारा बी पी एस सी (BPSC) से चयनित तीन प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

मधुबनी जिले के बासोपट्टी में सूड़ी समाज बासोपट्टी के तत्वावधान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। समारोह का मुख्य उद्देश्य बी पी एस सी (BPSC) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सरकारी सेवा में चयनित समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, पूर्व विधान पार्षद सुमन महासेठ, समाजसेवी प्रहलाद पूर्वे तथा संजय कुमार महतो सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।इस अवसर पर बी पी एस सी (BPSC) से नवचयनित ग्रामीण विकास पदाधिकारी आसमन्यु कुमार, ग्रामीण विकास पदाधिकारी राखी कुमारी, तथा राजस्व पदाधिकारी ललन कुमार, को पाग, दुपट्टा पहनाकर कर सम्मानित किया गया।अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने युवाओं से कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का आह्वान किया।सम्मानित अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया तथा युवाओं को निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम के अंत में सूड़ी समाज के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, सम्मानित अभ्यर्थियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Join us on:

और पढ़ें