गयाजी- पेड़ से लटका मिला युवक का शव,हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस..

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!

गया जिले के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के कोदवरिया गांव के पननिया क्षेत्र में नदी किनारे परास के पेड़ से 45 वर्षीय विजय दास का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेज दिया। मृतक जूरी-नावाडीह गांव का निवासी था। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। वही परिजनों का कहना है कि किसी ने हत्या कर शव को यहां पर टांग दिया गया है.
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया

Join us on: