बक्सर: पानी में तैरते मिले 9वीं-12वीं के प्रश्नपत्र, 167 स्कूलों के बच्चों का भविष्य संकट में!

SHARE:

बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट!


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; जिले में शिक्षा विभाग का अपना भवन नहीं

बक्सर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि राम की शिक्षा स्थली बक्सर में 9वीं, 10वीं और 12वीं के त्रैमासिक प्रश्नपत्र पानी में तैरते मिले। वीडियो में कागजों के बंडल पानी में बहते दिख रहे हैं।

167 स्कूलों के हजारों बच्चों का भविष्य दांव पर
वायरल वीडियो के साथ लिखा जा रहा है कि पानी के ऊपर 167 विद्यालयों के हजारों बच्चों का भविष्य तैरता दिखा। यह 9वीं, 10वीं और 12वीं का त्रैमासिक प्रश्नपत्र है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि सरकारी बजट की राशि आखिर कहां खर्च हो रही है।

शिक्षा विभाग का अपना भवन नहीं
जानकारी के मुताबिक, जिले में शिक्षा विभाग का अपना सरकारी भवन तक नहीं है। संसाधनों की कमी के बीच प्रश्नपत्रों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

फिलहाल जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वायरल वीडियो की सत्यता और प्रश्नपत्र पानी में कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है।

Join us on: