:- रवि शंकर अमित!
– बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना अंतर्गत मोर गांव में अपराधियों ने एक किसान की सोए अवस्था में सिर में गोली मारकर हत्या कर दी, मृतक की पहचान पचास वर्षीय भूखन यादव के रूप में हुई है! लोगों ने बताया कि गांव में भोज खाने के बाद लगभग 11 बजे वे लौटे थे और घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर अपने दालान में सोने चले गए, जहां उनके सिर में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है, वह लगभग 3 सालों से अकेले दालान में रहते थे उनका अन्य परिवार घर में रहता था, वह सिर्फ खाने के लिए अपने घर जाते थे। घटना रात्रि लगभग 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। सुबह लगभग पांच बजे जब उनकी पत्नी दालान गई तो मृत पड़ा देखा जिस पर वह रोने और चिल्लाने लगी तो आसपास लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। उनका वर्तमान में किसी से कोई विवाद नही था वह खेती बारी करते थे और गाय भैस रखे हुए थे।
मोकामा थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि हत्या के कारण की जानकारी नही मिली है, जांच की जा रही है।
वहीं मामले की पुष्टि करते हुये एसडीपीओ रामकृष्ण ने भी घटना की विस्तृत जानकारी दी है!



